राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के तहत 11 वर्षों का गतिरोध हुआ समाप्त, पति पत्नि हुए एक दूसरे के संग

आम जनमानस उक्त अभियान का लाभ उठाकर संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने मामले को चिन्हित करवाकर मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण पर जोर

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो ) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार सम्पूर्ण राष्ट्र में दिनांक 01 जनवरी 2026 से राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। 

उक्त अभियान के अन्तर्गत् वर्ष 2018 में घरेलू हिंसा से संबंधित पंजीकृत मुकदमा राज्य बनाम मो0 इमरान थाना- महिला थाना, सोनभद्र की पत्रावली न्यायालय सिविल जज जू0डि0/एफ0टी0सी0 (सी0ए0डब्लू0) द्वारा सुलह वार्ता हेतु दिनांक 07.04.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ए0डी0आर0 भवन जनपद न्यायालय सोनभद्र में संचालित मध्यस्थता केन्द्र में प्रेषित की गयी। राहुल, सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उक्त पत्रावली में मध्यस्थता की कार्यवाही हेतु मध्यस्थ अधिवक्ता सोहनलाल को नियुक्त किया गया।

धीमी खरीद के लिये केन्द्र प्रभारी ठहराये जाएँगे जबाबदेह, होगी कार्रवाई Read More धीमी खरीद के लिये केन्द्र प्रभारी ठहराये जाएँगे जबाबदेह, होगी कार्रवाई

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यस्थ अधिवक्ता द्वारा त्वरित और सौहार्दपूर्ण निस्तारण प्रक्रिया को अपनाया गया। मध्यस्थ अधिवक्ता द्वारा दोनों पक्षों से सौहार्दपूर्ण सुलह वार्ता कर उनके बीच विगत 11 वर्षों से चले आ रहे आपसी मतभेदों को दूर कराया गया। जिससे दोनों पक्षों के मध्य वर्ष 2015 से चले आ रहे वैवाहिक मतभेद दूर हुए और बिना किसी दबाव के दम्पत्ति राजी-खुशी एक-दूसरे के साथ स्वेच्छा से रहने को तैयार हो गये।

सफाई कर्मियों की लापरवाही से कूड़े में लगी आग Read More सफाई कर्मियों की लापरवाही से कूड़े में लगी आग

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार