फीचर्ड

एकमा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपी हिरासत में; मामले के उद्भेदन हेतु एसआईटी गठित

देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया घटना स्थल का मुआयना, फॉरेंसिक जांच टीम सोमवार की सुबह घटनास्थल से एकत्र किए साक्ष्य के नमूने

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

एकमा/छपरा। जिले के एकमा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में एकमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सारण द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 मई 2026 की रात एकमा थाना में नाबालिग पीड़िता के दाउदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। आवेदन में पीड़िता के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है तथा मामले में कुल तीन आरोपितों की पहचान की गई है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने रविवार रात में ही स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर जांच शुरू की गई है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए हैं। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है।

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप।  Read More महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप। 

पुलिस के अनुसार मामले में विधिसम्मत एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता की पहचान और गोपनीयता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उससे संबंधित व्यक्तिगत विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है। बताया गया है कि दाउदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लगभग 17 वर्षीया एक छात्रा नगर पंचायत एकमा बाजार के हंसराजपुर में संचालित एक लाइब्रेरी में पढ़ने आया करती थी। रविवार को अपने घर से अपने एक जान-पहचान वाले खुद से कम उम्र के लड़के के साथ एकमा-हंसराजपुर लाइब्रेरी के लिए आयी थी। इसके बाद गंजपर-हंसराजपुर पेट्रोल पंप के समीप एकमा-मांझी रोड की तरफ से बाइक सवार दो अन्य लड़कों ने उसे और उसके कथित प्रेमी को अगवा कर लिया और चाकू के बल पर कोहरगढ़ गांव के समीप झाड़ियों में ले गए। आरोप है कि जहां पहुंचने के बाद मोबाइल पर कॉल करके अपने एक और दोस्त को बुला लिए। उसके साथ दो लड़कों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता को उसके जानने वाले गांव के लड़के के द्वारा उसके घर तक पहुंचाया गया। इसके बाद परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

विधानसभा उतरी में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 22 फुटा रोड का विधायक मदन लाल बग्गा ने किया उदघाटन Read More विधानसभा उतरी में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 22 फुटा रोड का विधायक मदन लाल बग्गा ने किया उदघाटन

घटना की जानकारी मिलते ही एकमा थाना पुलिस वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हरकत में आ गई। देर रात ही पोक्सो एक्ट सहित बीएनएस के संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए सदर अस्पताल व न्यायालय भेजा गया। इस बीच सोमवार की सुबह एफएसएल  की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य के नमूने एकत्र किए हैं।
एकमा थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना एकमा थाना क्षेत्र की है, जबकि पीड़िता दाउदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी बताई जाती है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। बताया गया है कि सोमवार की शाम डीआईजी के द्वारा भी एकमा पहुंच कर मामले की जानकारी लेकर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।

विंध्याचल धाम में पत्रकार से बदसलूकी मामले में मुख्य आरक्षी निलंबित, जांच जारी Read More विंध्याचल धाम में पत्रकार से बदसलूकी मामले में मुख्य आरक्षी निलंबित, जांच जारी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार