नगर क्षेत्र में जलभराव व पेयजल समस्या के समाधान हेतु कार्ययोजना बनाने के दिये निर्देश- जिलाधिकारी

नगर पालिका क्षेत्र व नगर पंचायत क्षेत्र चुर्क-घुरमा में वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट बनाने हेतु कार्यवाही की जाये शीघ्र प्रारम्भ-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में नगर क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन एवं कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था व नाला निर्माण नगर पालिका क्षेत्र के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियन्ता जल निगम नगरीय, अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रावर्टसगंज, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग, के अधिकारियों कीे संयुक्त टीम गठित कर नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु कार्ययोजना शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर नागरिकों को राहत प्रदान की जाए।

मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल Read More मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना का कार्य प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी को तत्काल भूमि चिन्हांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होनेे अधिशासी अभियन्ता जल निगम शहरी को निर्देशित किये कि नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति हेतु कार्ययोजना एक सप्ताह में तैयार कराकर उपलब्ध करायी जाये एवं नगर क्षेत्र के हर घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

घाटमपुर में निकली 10किमी‌ लंबी महाराणा प्रताप रैली, बुलडोजर पर सजी तस्वीर Read More घाटमपुर में निकली 10किमी‌ लंबी महाराणा प्रताप रैली, बुलडोजर पर सजी तस्वीर

इस दौरान उन्होने चुर्क-घुरमा नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान हेतु वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापना की कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता जल निगम शहरी को दिये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को सीवर सप्लाई से संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित रूप से कराने तथा नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सोनभद्र पुलिस का ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान जारी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर की गई प्रभावी कार्यवाही Read More सोनभद्र पुलिस का ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान जारी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर की गई प्रभावी कार्यवाही

उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सी0एन0डी0एस0 के ए0ई0 को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में हो रहे नाले का निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूर्ण किया जाये इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुकेश कुमार, ए0ई0 जल निगम शहरी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें