मंदिर के चबूतरे पर मिला नवजात का शव।

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

चुनार, मीरजापुर

संवाददाता अनिल मिश्रा

मीरजापुर। शनिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के सक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र के कुबा खुर्द तरंगा पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर के चबूतरे पर  नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। बच्चे की शव की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज सक्तेशगढ़ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पुछताछ की और यहां पर नवजात को फेंकने के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई लेकिन सफलता नहीं मिली। नवजात को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसका जन्म कुछ घंटे पहले हुआ है। पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चोरी मामले की जांच में गई पुलिस टीम पर हमला Read More चोरी मामले की जांच में गई पुलिस टीम पर हमला

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें