उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए संजय श्रीवास्तव सम्मानित।

 महानगर संयोजक एवं विधायक प्रत्याशी हरिकृष्ण तिवारी ‘बबलू’ ने आज कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव के निवास स्थान पहुंचकर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभातl।
 
नैनी, प्रयागराज।
 
 
 महानगर संयोजक एवं विधायक प्रत्याशी हरिकृष्ण तिवारी ‘बबलू’ ने आज कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव के निवास स्थान पहुंचकर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया। इस अवसर पर हरिकृष्ण तिवारी ‘बबलू’ ने कहा कि संजय श्रीवास्तव द्वारा क्षेत्र एवं समाज में लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्य सराहनीय हैं। उनके कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है और लोगों को प्रेरणा मिल रही है।सम्मान समारोह के दौरान नैनी मंगल किसान मोर्चा अध्यक्ष नीरज शर्मा, महामंत्री उमेश सेन, अवधेश निषाद, नित्यानंद मिश्रा, बाबूजी यादव, राणा श्रीवास्तव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संजय श्रीवास्तव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में आगे भी इसी प्रकार सक्रिय रहने की शुभकामनाएं दीं।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार