अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

घटना के बाद बाल-बाल बचा चालक, ट्रैक्टर-ट्राली से कूदकर बचाई जान

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
 
रतनपुर/महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के नौतनवां-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मनिकौरा गांव स्थित ईंट भट्ठे के सामने मिट्टी से लदी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार होने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। सुखद पहलू यह रहा कि हादसे के वक्त वहां कोई राहगीर या अन्य वाहन मौजूद नहीं था और ट्रैक्टर चालक भी कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक मोड़ पर संतुलन खो बैठा जिससे यह दुर्घटना हुई।
 
घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं जेसीबी मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत कर मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संज्ञान लिया है। ऐसे में चालक सुरक्षित है और ओवरलोडिंग व रफ्तार के कारणों की जांच की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें