‘ऑपरेशन दहन’ के तहत मादक पदार्थों के शीघ्र विनष्टीकरण के लिए हुई समीक्षा बैठक
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत एक समीक्षा बैठक की।
भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत एक समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर, अभियोजन अधिकारी, नारकोटिक्स सेल टीम, कोर्ट पैरोकार व कोर्ट मोहर्रिर उपस्थित रहे, जबकि सभी थाना प्रभारी और हेड मोहर्रिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
बैठक में एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मालखानों में लंबित मादक पदार्थों के शीघ्र विनष्टीकरण के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि न्यायालय के आदेश एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए।
उन्होंने थाना प्रभारियों को मालखानों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट नारकोटिक्स सेल को भेजने तथा अभियोजन अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
भदोही भदोही पुलिस समीक्षा बैठक उत्तर प्रदेश पुलिस कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश समाचार भदोही समाचार पारदर्शी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल न्यायालय आदेश पुलिस प्रशासन प्रशासनिक बैठक एनडीपीएस एक्ट लंबित मामलों का निस्तारण पुलिस कार्यालय भदोही ऑपरेशन दहन नारकोटिक्स सेल मादक पदार्थ विनष्टीकरण क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर अभियोजन अधिकारी कोर्ट पैरोकार कोर्ट मोहर्रिर थाना प्रभारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मालखाना सत्यापन विधिक प्रक्रिया मादक पदार्थ मामले


Comments