सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता,मानव तस्करी/पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मानव तस्करी एवं पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश- पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मानव तस्करी एवं पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन मे एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-177/2026 धारा 137(2), 143(4), 61(2), 351(3) 64(2)M बीएनएस तथा धारा 16/17 व 5L/6, 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार उपाध्याय निवासी पक्की सराय, थाना सासनी गेट, जनपद अलीगढ़ को दिनांक 04.05.2026 को रेलवे स्टेशन रॉबर्ट्सगंज के सर्कुलेटिंग एरिया से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा जनपद अलीगढ़ में दबिश दी गई थी, किन्तु अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। तत्पश्चात मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने सहअभियुक्तों के माध्यम से पीड़िता को लगभग ₹1,20,000 में खरीदकर उससे विवाह किया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए, जिसके परिणामस्वरूप पीड़िता गर्भवती हो गई। घटना के बाद अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार फरार चल रहा था।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-177/2026 धारा 137(2), 143(4), 61(2), 351(3) सहपठित धारा 64(2)M बीएनएस एवं धारा 16/17 व 5L/6, 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्र0नि0 माधव सिंह, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र(विवेचक), प्र0नि0 रामदरश राम, थाना एएचटी , एसओजी टीम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
जनपद पुलिस द्वारा मानव तस्करी एवं पॉक्सो जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश पुलिस सोनभद्र बाल विवाह पुलिस कार्रवाई महिला सुरक्षा अपराध नियंत्रण पॉक्सो एक्ट एसओजी टीम मुखबिर सूचना गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा न्यायालय पेशी सोनभद्र समाचार मानव तस्करी रॉबर्ट्सगंज पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज राहुल कुमार अशोक कुमार उपाध्याय पक्की सराय अलीगढ़ रेलवे स्टेशन रॉबर्ट्सगंज मु0अ0सं0 177/2026 बीएनएस धारा 137(2) बीएनएस धारा 143(4) बीएनएस धारा 61(2) बीएनएस धारा 351(3) बीएनएस धारा 64(2)M पॉक्सो एक्ट धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट धारा 5J(2)/6 पीड़िता शारीरिक शोषण गर्भवती पीड़िता अलीगढ़ पुलिस दबिश माधव सिंह रामदरश राम एएचटी टीम


Comments