मानदेय वृद्धि पर शिक्षा मित्रों का भव्य सम्मान समारोह

शिक्षा मित्रों का मानदेय रुपये 10,000 से बढ़ाकर रुपये 18,000 किए जाने के उपलक्ष्य में मंगलवार को विकास भवन स्थित पंचायत सभागार में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। शिक्षा मित्रों का मानदेय रुपये 10,000 से बढ़ाकर रुपये 18,000 किए जाने के उपलक्ष्य में मंगलवार को विकास भवन स्थित पंचायत सभागार में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शिक्षा मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
 
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की।
 
कार्यक्रम की शुरुआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान व सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समारोह को आकर्षक बनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री के गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
 
 
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा मित्रों का योगदान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है और नामांकन व शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
 
जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा मित्रों के समर्पण से प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत हो रही है और सरकार शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है और शिक्षा मित्रों का सम्मान व हित सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।
 
कार्यक्रम में प्रत्येक विकास खंड से चयनित शिक्षा मित्रों को सम्मानित किया गया। लगभग 400 शिक्षा मित्रों की उपस्थिति में आयोजित समारोह का समापन शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें