अब प्रीपेड नहीं पोस्टपेड मोड में मिलेगा बिजली बिल:सांसद
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सांसद डॉ. विनोद बिंद ने जानकारी देते हुए बताया कि आरडीएसएस योजना के अंतर्गत लगाए गए
भदोही। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सांसद डॉ. विनोद बिंद ने जानकारी देते हुए बताया कि आरडीएसएस योजना के अंतर्गत लगाए गए सभी स्मार्ट मीटर, जो अभी तक प्रीपेड मोड में संचालित हो रहे थे, उन्हें अब तत्काल प्रभाव से पोस्टपेड मोड में परिवर्तित किया जा रहा है। इसके तहत उपभोक्ताओं को मई 2026 की बिजली खपत का बिल जून 2026 में पोस्टपेड प्रणाली के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सांसद डॉ. विनोद बिंद ने बताया कि अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा जाएगा। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं हैं या गलत दर्ज हैं, उनके लिए बिजली निगम द्वारा व्हाट्सएप चैटबॉट और 1912 हेल्पलाइन की विशेष व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 30 मई 2026 तक के बकाये का भुगतान 10 आसान किस्तों में करने की सुविधा प्रदान की गई है। वहीं अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को तीन किस्तों में भुगतान की सुविधा मिलेगी।
स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए 15 मई से 30 जून 2026 तक अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी कार्यालयों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय से बिल उपलब्ध कराया जाए तथा शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
भदोही बिजली विभाग उपखंड अधिकारी स्मार्ट मीटर कलेक्ट्रेट सभागार विधायक दीनानाथ भास्कर भदोही समाचार जिलाधिकारी शैलेष कुमार एसपी अभिनव त्यागी विधायक विपुल दुबे बिजली उपभोक्ता राहत उत्तर प्रदेश बिजली समाचार बिजली बिल अधिशासी अभियंता प्रीपेड से पोस्टपेड आरडीएसएस योजना सांसद डॉ विनोद बिंद पोस्टपेड प्रणाली स्मार्ट मीटर उपभोक्ता व्हाट्सएप बिल सेवा एसएमएस बिल सेवा 1912 हेल्पलाइन व्हाट्सएप चैटबॉट बिजली बकाया किस्त योजना घरेलू उपभोक्ता बिजली निगम जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी स्मार्ट मीटर शिकायत कैंप उपभोक्ता सुविधा


Comments