अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना ऊंज का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण
जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं थाना स्तर की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बुधवार की रात थाना ऊंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।
भदोही। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं थाना स्तर की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बुधवार की रात थाना ऊंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, जीडी रजिस्टर, हथियार रजिस्टर एवं वाहन रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। अभिलेखों की प्रविष्टियों की जांच करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने मालखाना, शस्त्रागार, मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। मालखाने में रखे सामान, सीलबंद सामग्री तथा शस्त्रागार में हथियारों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। वहीं मिशन शक्ति केंद्र में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण एवं काउंसलिंग व्यवस्था का जायजा लिया गया।
उन्होंने थाना परिसर, बैरक एवं भोजनालय की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त, पैदल गश्त एवं वाहन गश्त को और अधिक सक्रिय बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिसकर्मी आमजन से संवाद स्थापित करें तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें।
इसके अलावा थाना परिसर में खड़े लावारिस एवं मुकदमाती वाहनों की सूची तैयार कर नियमानुसार शीघ्र नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने कहा कि थाना स्तर पर सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही ही जनता के विश्वास को मजबूत करती है तथा प्रत्येक थाना मॉडल थाने की तरह कार्य करे, जिससे जनपद में अपराधमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित हो सके।
भदोही कानून व्यवस्था अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल पारदर्शिता सुशासन लंबित विवेचना अर्धवार्षिक निरीक्षण शस्त्रागार मिशन शक्ति केंद्र महिला हेल्प डेस्क अपराध रजिस्टर विवेचना रजिस्टर त्योहार रजिस्टर रात्रि गश्त पैदल गश्त लावारिस वाहन नीलामी प्रक्रिया जवाबदेही थाना ऊंज थाना कार्यप्रणाली जीडी रजिस्टर हथियार रजिस्टर वाहन रजिस्टर मालखाना निरीक्षण पुलिस अभिलेख जांच थाना परिसर निरीक्षण बैरक सफाई भोजनालय व्यवस्था वाहन गश्त संदिग्ध गतिविधि निगरानी मुकदमाती वाहन मॉडल थाना जनपद भदोही समाचार


Comments