खैरा में एक ही घर से देवरानी-जेठानी के शव मिलने से सनसनी

अलग-अलग कमरों में मिले शव, पति, सास व ससुर घर छोड़ फरार; दहेज प्रताड़ना का आरोप

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 
छपरा (सारण)। सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव में शुक्रवार सुबह एक ही घर से दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिलाओं की पहचान 27 वर्षीय प्रीति कुमारी, पति नागा सिंह, तथा 22 वर्षीय ज्योति कुमारी, पति मोहन सिंह, के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी थीं। दोनों के शव घर के अलग-अलग कमरों से बरामद किए गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत व आक्रोश का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि दोनों महिलाओं की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।खैरा में एक ही घर से देवरानी-जेठानी के शव मिलने से सनसनी
 
घटना के बाद मृतक महिलाओं के पति, सास और ससुर घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद और दहेज प्रताड़ना से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों महिलाओं को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उनके साथ आए दिन मारपीट और विवाद होता रहता था। मृतका के भाई ने बताया कि शुक्रवार सुबह फोन पर सूचना मिली कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचने पर दोनों महिलाओं के शव अलग-अलग कमरों में पड़े थे, जबकि घर के अन्य सदस्य फरार थे।घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें