नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
24 घंटे भीतर शातिरों को दबोचा, लोगों ने कोतवाल सतीश चंद्र को दी शाबाशी
अतरौली पुलिस ने छिनैती करने वाले चार शातिरों को अगले ही दिन दबोचा कोतवाल सतीश चंद्र ने कहा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नही
अतरौली (हरदोई)। सोमवार को अतरौली-कोथावां रोड स्थित जगदेव सिंह पेट्रोल पंप के पास महिला से छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले शातिरों को अतरौली पुलिस ने अगले दिन सूरज डूबने से पहले दबोच लिया। पुलिस से मुठभेड़ में एक शातिर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने छीना गया हार, घटना में प्रयुक्त कार, तमंचा व कारतूस बरामद की। कोतवाल सतीश चंद्र ने कहा कि उनके रहते कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।
अतरौली थानाक्षेत्र के गोड़वा पट्टी गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी ललित बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जगदेव सिंह पेट्रोल पंप पर रुक गए, जबकि पत्नी मोनी सक्सेना पैदल अतरौली चौराहे की ओर चल पड़ी। चंद कदम ही चली थीं तभी रास्ते मे शातिर बदमाश झपट्टा मारकर उसके गले का हार छीनकर कार में बैठकर रफूचक्कर हो गए। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने टीम गठित कर धर पकड़ शुरू कर दी। मंगलवार को ढिकुन्नी में चेकिंग के दौरान भाग रहे शातिरों को महगवां रोड पर घेर लिया। बचने के लिए शातिरों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक गोली अभियुक्त इमरान के पैर में जा घुसी। इसके बाद पुलिस ने चार बदमाश इमरान, शमीर, मुसीर व छोटू को दबोच लिया। उनके पास से छीना गया हार, घटना में प्रयुक्त कार, दो तमंचा व दो जिंदा एक खोखा कारतूस बरामद की।
गिरफ्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे थाना अतरौली प्रभारी निरीक्षक सतीश चन्द्र के साथ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह, विनोद कुमार शर्मा, राधवेन्द्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल अरविन्द यादव, शैलेन्दर प्रताप सिंह, कॉन्स्टेबल शिवम, जयचन्द्र यादव, हेड कॉन्स्टेबल अनूप शर्मा व एसओजी/सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक अब्दुल जब्बार, कॉन्स्टेबल आकाश, यादवेन्द्र सिंह, नितिन शामिल रहे।
लोगों ने अतरौली पुलिस की सफलता पर बधाई देते हुए प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र के कार्य की सराहना की है। सोशल मीडिया पर प्रदीप मिश्र, अजय गुप्ता, अनिल वर्मा, रामेन्द्र मिश्र, शुभम पंडित, शैलेन्द्र बाजपेई, वैभव सिंह, कमल यादव, नीरज सिंह, श्रवन कुमार, राकेश पांडे सहित सैकड़ों लोगों ने अतरौली में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था की सराहना की। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस ने एलर्ट मोड पर काम करते हुए सार्वजनिक स्थलों, बैंक व दुकानों के सीसीटीवी कैमरे चेक किये। इसके बाद कड़ी से कड़ी जुड़ती गई और कानून से खिलवाड़ करने वालों को दबोच लिया।


Comments