शक्तिनगर पुलिस को मिली सफलता, 01 गांजा तस्कर गिरफ्तार
01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद, तस्करों के हौसले पस्त
शक्तिनगर / सोनभद्र - पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राय, थाना शक्तिनगर के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।दिनांक 04.05.2026 को प्रभारी चौकी बीना उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर भैरवा रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त बीजेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र लाला गुप्ता निवासी – बरवानी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र द्वारा उक्त गांजा को बिक्री हेतु ले जाना स्वीकार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-86/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0-306/2001 धारा 498A, 304B भा0द0वि0 व 3/4 डीपी एक्ट थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।वांछित अभियुक्ता-
क्रांति देवी पत्नी शिवशंकर निवासी – ग्राम जमसीला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, का0 सत्यम कुमार सरोज शामिल रहे। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस कार्रवाई डीपी एक्ट आपराधिक इतिहास एनडीपीएस एक्ट गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सोनभद्र समाचार अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार अवैध मादक पदार्थ तस्करी गांजा बरामद क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राय बीना चौकी अजय कुमार श्रीवास्तव बीजेंद्र कुमार गुप्ता बरवानी शक्तिनगर भैरवा रेलवे लाइन अवैध गांजा बिक्री मु0अ0सं0 86/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मादक पदार्थ अभियान धारा 498A धारा 304B क्रांति देवी जमसीला सत्यम कुमार सरोज


Comments