पुलिस अधीक्षक ने बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

जनपद में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक की।

Abhinav Shukla Picture
Published On

देवरिया, 06 मई। जनपद में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक की।
 
बैठक के दौरान पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं, सुझावों एवं उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी पेंशनर्स का स्वागत करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की और कहा कि उनके अनुभव पुलिस विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और मार्गदर्शक हैं।
 
इस अवसर पर पेंशनर्स ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर गंभीरता से विचार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सभी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया।
 
उन्होंने कहा कि पेंशनर्स का सम्मान और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण विभाग की प्राथमिकता है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें