घाटमपुर एसडीएम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की,,और मदद का आश्वासन दिया

घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने हमीरपुर में दो दिन पहले हुई नाव दुर्घटना में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात की,,,

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर ग्रामीण। घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने हमीरपुर में दो दिन पहले हुई नाव दुर्घटना में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात की,,, उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया,,यह दुघर्टना दो दिन पहले पूर्व रात में यमुना नदी में हुई थी,,
 
जिसमें घाटमपुर कस्बे के दो बच्चों की मौत हो गई थी, म्रतको में घाटमपुर कस्बे का मोहल्ला आछी मुहाल निवासी सवेॅश की पुत्री अर्चना और महेश का पुत्र आदित्य शामिल थें,, शुक्रवार सुबह एसडीएम अविचल प्रताप सिंह दोनों म्रतक बच्चों के घर पहुंचे,, उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी,और प्रशासन की ओर से सहायता का भरोसा दिलाया,, इसके बाद म्रतको के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया,, एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने कहा कि यह घटना घाटमपुर क्षेत्र से संबंधित है प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें