ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बेतिया पुलिस की बड़ी सफलता, 60 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए।

पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बेतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बेतिया। पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बेतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के तहत पुलिस ने गुम/चोरी हुए कुल 60 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया, जिससे लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। उक्त जानकारी दिनांक 06 मई, बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।


जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी और चोरी के मामलों के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह उपलब्धि हासिल की। बरामद किए गए मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, अब तक इस अभियान के तहत कुल 425 मोबाइल फोन (करीब 67.30 लाख रुपये मूल्य) बरामद किए जा चुके हैं।


पुलिस द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट भी जारी की गई है, जहां मोबाइल गुम/चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस पहल से लोगों को त्वरित सहायता और बेहतर समन्वय मिल रहा है।


इस सफलता में जिला आसूचना इकाई की टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें पु.नि. मनोज कुमार सिंह, पु.अ.नि. इंद्रजीत पासवान, पु.अ.नि. सौरभ कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। बेतिया पुलिस ने कहा है कि कानून-व्यवस्था के संधारण और आम जनता की सेवा के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बेतिया पुलिस की बड़ी सफलता Read More ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बेतिया पुलिस की बड़ी सफलता

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें