सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क स्थापना को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, दिये संबंधित को सख्त निर्देश

गैस पाइपलाइन बिछाने एवं अन्य कार्यों में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक अनुमतियों एवं प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण कराया जाए-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के जन सुनवाई कक्ष में जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सी०जी०डी०) नेटवर्क की स्थापना एवं गेल कंपनी द्वारा संचालित वितरण योजना के सुचारू क्रियान्वयन तथा प्रभावी संचालन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं गेल कंपनी के प्रतिनिधियों से जनपद में गैस पाइपलाइन नेटवर्क विस्तार, घरेलू गैस कनेक्शन, औद्योगिक एवं व्यावसायिक उपयोग हेतु गैस आपूर्ति व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

IMG-20260507-WA0079

विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप। Read More विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप।

उन्होंने निर्देशित किया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समयावधि में कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन योजना से आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम ईंधन उपलब्ध होगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि गैस पाइपलाइन बिछाने एवं अन्य कार्यों में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक अनुमतियों एवं प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

जीओ पेट्रोल पम्प पर माप को लेकर दोनों पक्षों में  तीखी नोकझोक, मौके पर पहुंची पुलिस Read More जीओ पेट्रोल पम्प पर माप को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोक, मौके पर पहुंची पुलिस

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पूर्ति अधिकारी धु्रव गुप्ता संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं गेल कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम Read More 48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें