सुपौल में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

बाल विवाह और लैंगिक हिंसा के खिलाफ किया जागरूक

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश


सुपौल। महिला एवं बाल विकास निगम, सुपौल के तत्वावधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सुपौल प्रखंड की बैरिया, घुरण एवं बलवा पंचायत में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेविका, सहायिका एवं ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान DHEW टीम ने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, जो बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा तथा भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उपस्थित लोगों को विवाह की वैधानिक आयु एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही अपने-अपने पोषक क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।सुपौल में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

इस दौरान महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पोषण एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। टीम ने संकट की स्थिति में उपलब्ध सेवाओं जैसे कानूनी सहायता, परामर्श सेवा, अस्थायी आश्रय, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहयोग के बारे में जानकारी दी। सदर अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की भी विस्तार से जानकारी साझा की गई। इसके अलावा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 के उपयोग के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में सेविका, सहायिका एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें