मध्य पूर्व तनाव के बीच सुपौल प्रशासन अलर्ट, जिले में पर्याप्त LPG और पेट्रोलियम भंडार उपलब्ध
जिले की 51 गैस एजेंसियों में 13,526 सिलेंडर उपलब्ध, 3,763 और पहुंचने की संभावना
जरूरतमंदों को पांच किलो गैस सिलेंडर बिना पते के प्रमाण के उपलब्ध कराया जा रहा
सुपौल। मध्य पूर्व में जारी युद्ध की स्थिति को देखते हुए LPG गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की संभावित कमी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रशासन द्वारा जिले में गैस एवं ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।ने बताया कि जिले की कुल 51 गैस एजेंसियों में लगभग 13,526 गैस सिलेंडरों का भंडार उपलब्ध है तथा 3,763 LPG सिलेंडरों के और पहुंचने की संभावना है। बीते 06 मई को लगभग 6,211 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया, जबकि अभी 22,718 उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित है। जिले में प्रतिदिन औसतन 5,598 घरेलू LPG सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले की 51 गैस एजेंसियों में से 48 एजेंसियों पर वर्तमान में LPG सिलेंडर उपलब्ध हैं। शेष तीन एजेंसियों — आस्था इंडेन ग्रामीण वितरक, मुस्कान HP ग्रामीण वितरक एवं उषा जगनाथ HP ग्रामीण वितरक — पर जल्द ही आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।जिला प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों, होटलों और प्रतिष्ठानों पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 17 गैस एजेंसियों की जांच की जा चुकी है, जबकि 21 होटल एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की जांच के लिए छापेमारी की गई है। साथ ही पेट्रोल पंपों का भी औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अस्पतालों एवं सरकारी संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर वाणिज्यिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रतिष्ठानों को भी नियमानुसार व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा तथा कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, जिले में LPG गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने बताया कि छात्रों, युवा पेशेवरों एवं प्रवासी श्रमिकों को बिना पते के प्रमाण के पांच किलो गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए भी वाणिज्यिक LPG सिलेंडर की आपूर्ति गैस कंपनियों के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है।
जिला प्रशासन वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में कोयला आपूर्ति की दिशा में भी काम कर रहा है, ताकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से कुकिंग कोयला उपलब्ध कराया जा सके।
Read More UAPA के तहत ज़मानत देने से मना करने का आधार सिर्फ़ इस्लामिक सेमिनार में हिस्सा लेना नहीं हो सकतासमाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में LPG गैस वितरण की निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां उपभोक्ता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन के अनुसार घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग एवं कालाबाजारी के आरोप में जिले में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं।


Comments