शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने हेतु जनपद पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

शक्तिनगर / सोनभद्र -

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर सतेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।

दिनांक 07.05.2026 को प्रभारी चौकी बीना उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव मय हमराही हे0का0 रामजी के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी में थे, तभी सूचना प्राप्त हुई कि बीना सब्जी मंडी, ग्राम जमशिला के पास एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाली महिलाओं के प्रति अशोभनीय/अश्लील टिप्पणी कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सतर्कता के साथ घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम रामाश्रय पुत्र नागा साव, निवासी डाला बस्ती जमशिला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 47 वर्ष बताया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य रही।

एएसपी ने थानों के रजिस्टरों का किया निरीक्षण, शिकायतकर्ताओं से लेकर जाना फीडबैक Read More एएसपी ने थानों के रजिस्टरों का किया निरीक्षण, शिकायतकर्ताओं से लेकर जाना फीडबैक

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना थाना शक्तिनगर, हे0का0 रामजी शामिल रहे। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने हेतु जनपद पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।

ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ सैन्य गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजित। Read More ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ सैन्य गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजित।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें