सुपौल में महिला की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी, लोक शिकायत निवारण कार्यालय ने किया मामले का निष्पादन

परिवाद संख्या 506210118022603996/1A का हुआ समाधान, महिला थाना में दर्ज हुई FIR

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 

सुपौल। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, सुपौल में दर्ज एक महत्वपूर्ण परिवाद का निष्पादन कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवाद संख्या 506210118022603996/1A, जिसकी प्राप्ति तिथि 07 अप्रैल 2026 थी, का अंतिम रूप से निवारण कर दिया गया है।

यह परिवाद नगर परिषद सुपौल के वार्ड संख्या 22 की निवासी श्रीमत शाहजहां खातून द्वारा दायर किया गया था। उन्होंने अपने आवेदन में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी।

मामले के संदर्भ में महिला थाना, सुपौल से प्रतिवेदन प्राप्त किया गया। महिला थानाध्यक्ष द्वारा पत्रांक 161, दिनांक 05 मई 2026 के माध्यम से सूचित किया गया कि परिवादी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी संख्या 18, दिनांक 05 मई 2026 को दर्ज कर ली गई है।

प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही परिवादी की शिकायत का समाधान हो गया है। इसके पश्चात जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय द्वारा उक्त परिवाद की कार्यवाही समाप्त कर दी गई है।

बरही प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन Read More बरही प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें