अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ने किया चोपन थाना का आकस्मिक निरीक्षण,दिये आवश्यक दिशा निर्देश

रिक्रूट आरक्षियों/महिला आरक्षियों को ब्रीफ किया गया तत्पश्चात पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

रविवार दिनांक 03.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र अनिल कुमार द्वारा थाना चोपन का आकस्मिक सुरक्षाबलों किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था, थाना परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य प्रशासनिक एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

IMG-20260503-WA0115

निरीक्षण के क्रम में थाना चोपन में नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों/महिला आरक्षियों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्हें ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों, कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

सोनभद्र पुलिस एवं एएनटीएफ लखनऊ यूनिट को मिली बड़ी सफलता, अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ Read More सोनभद्र पुलिस एवं एएनटीएफ लखनऊ यूनिट को मिली बड़ी सफलता, अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने साइबर  जागरुकता अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक Read More पुलिस ने साइबर  जागरुकता अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें