ओबरा में धूमधाम से मनी बाबा साहब की 135वीं जयंती बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री, गूँजा शिक्षा का संदेश

वक्ताओं ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे मेहनत से पढ़ाई कर बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दें।

राजेश तिवारी Picture
Published On

ओबरा /सोनभद्र-

नगर पंचायत ओबरा के वार्ड संख्या 13 स्थित साईं मंदिर परिसर में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस जयंती समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। बाबा साहब के शिक्षित बनो के नारे को चरितार्थ करते हुए उपस्थित नन्हे-मुन्ने बच्चों को मिठाई खिलाई गई और उन्हें पुस्तकें, कॉपियाँ, पेंसिल व पेन वितरित किए गए।

वक्ताओं ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे मेहनत से पढ़ाई कर बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दें। मुख्य वक्ता बिपिन सिंह कश्यप और विशिष्ट वक्ता खुर्शीद आलम ने संयुक्त रूप से बाबा साहब के ऐतिहासिक संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से हिंदू कोड बिल की चर्चा करते हुए कहा आज महिलाएं यदि संपत्ति में अधिकार प्राप्त कर रही हैं और समाज के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, तो इसका श्रेय बाबा साहब की दूरगामी सोच को जाता है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश बांदा से गिरफ्तार। Read More एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश बांदा से गिरफ्तार।

उन्होंने न केवल दलितों बल्कि महिलाओं और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड संख्या 13 के सभासद एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अजीत कन्नौजिया ने की। उन्होंने बाबा साहब को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन नागेश्वर सिंह द्वारा किया गया।

तीसरे बड़ा मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन, भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया Read More तीसरे बड़ा मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन, भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया

इस भव्य आयोजन में निम्नलिखित गणमान्य व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। अजीत कन्नौजिया अध्यक्ष सभासद, बिपिन सिंह कश्यप (मुख्य वक्ता), खुर्शीद आलम (वक्ता), नागेश्वर सिंह (संचालक), समाजसेविक रमेश सिंह यादव, ओबरा नगर पंचायत सभासद संजय कनौजिया ,प्रदीप कनौजिया मजदूर नेता,दलित समाज के वरिष्ठ नागरिक एवं बस्ती के उत्साहित बच्चे। समारोह का समापन इस सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा की अलख जगाई जाएगी। बच्चों के चेहरे पर किताबों और मिठाइयों को पाकर आई मुस्कान ने जयंती के इस उत्सव को और भी खास बना दिया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक Read More मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें