राजनीति
फार्मर रजिस्ट्री के विशेष कैम्प में अनुपस्थित लेखपाल को जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के दिये निर्देश
फार्मर रजिस्ट्री कैम्प में अनुपस्थित पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी के विरूद्ध होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
फार्मर रजिस्ट्री हेतु कल ग्राम पंचायत परही में कैम्प का आयोजन किया गया था जिसमें उक्त कैम्प का निरीक्षण उप निदेशक कृषि द्वारा किया गया मौके पर परही ग्राम के लेखपाल कंचन मौर्या अनुपस्थित पायी गयी, लेखपाल के अनुपस्थित पाये जाने के खबर को जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेकर लेखपाल को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये और कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कैम्प में यदि कोई अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, यह शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाली योजना है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री, के निर्देश के क्रम में जनपद के ग्राम पंचायतों मेें फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने हेतु विशेष शिविर ग्राम पंचायतों में आयोजित कर कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने हेतु कार्य किया जा रहा है यह अभियान जनपद में दिनांक 06.04.2026 से प्रारम्भ हुआ है जो दिनांक 15.04.2026 तक नामित ग्राम पंचाचत के सचिवालय में फार्मर रजिस्ट्री विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
जिसमें कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक/ए० टी०एम०/ बी०टी०एम०, राजस्व विभाग के क्षेत्रीय लेखपाल, पंचायती राज विभाग के पंचायत सहायक, पंचायत सचिव की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पंचायतों में अवशेष कृषको की फार्मर रजिस्ट्री मिशन मोड में बनायी जा रही है।
Read More गैस संकट में घिरा बस्ती: डीएसओ की निष्क्रियता से उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों की मनमानी चरम पर सम्बंधित ग्राम प्रधान तथा कोटेदार द्वारा अवशेष कृषकों को प्राथमिकता के आधार पर ग्राम सचिवालय में उपस्थिति सुनिश्चित करायी जा रही है जिससे अवशेष कृषकों का फार्मर रजिस्ट्री बनाया जा सकें। जिन कृषकों की खतौनी में नाम आधार से मिसमैच होने या आदेश कालम में होने से फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है । उन कृषकों का नाम संशोधन हेतु अभिलेख क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा प्राप्त कर संशोधन की अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
फार्मर रजिस्ट्री को कृषि क्षेत्र में एकीकृत लाभ वितरण प्रणाली के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे कृषक विभिन्न योजनाओं यथा-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसली ऋण, गुणवत्ता पूर्ण बीज एवं उर्वरक, फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय इत्यादि सहित अन्य योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त कर सकें। फार्मर रजिस्ट्री न कराये जाने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त अवरूद्ध हो सकती है।


Comments