नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कानपुर में बारिश और ओलावृष्टि का कहर: सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल तबाह
किसानों की बढ़ी चिंता
कानपुर। कानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। घाटमपुर क्षेत्र में तेज बारिश के साथ गिरे ओलों से गेहूं की पकी खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।रविवार सुबह जब किसान अपने खेतों में पहुंचे तो झुकी हुई फसल देखकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। खेतों में गेहूं की फसल जमीन तक झुक गई है, जिससे बालियों के खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान अजय सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने मेहनत से अच्छी फसल तैयार की थी और कटाई के लिए ठेका भी दे दिया था। सोमवार से कटाई शुरू होनी थी, लेकिन शनिवार शाम आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने पूरी फसल बर्बाद कर दी। उन्होंने भावुक होकर कहा, “कटाई से पहले ही बारिश ने हमें बर्बाद कर दिया।”
इधर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। जितेंद्र प्रताप सिंह (जिलाधिकारी, कानपुर) ने बताया कि सभी SDM को फसलों के नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। SDM के निर्देशन में लेखपाल गांव-गांव जाकर नुकसान का सर्वे कर रहे हैं और फसलों की क्षति का आंकलन कर सूची तैयार की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
swatantra prabhat news Kanpur Rural News Kanpur Rain Hailstorm News ओलावृष्टि से फसल नुकसान Wheat Crop Damage Kanpur किसानों की बढ़ी चिंता Ghatampur Rain Impact Bithoor Rural Area Farming Unseasonal Rain UP गेहूं फसल बर्बाद Farmer Loss Report District Magistrate Kanpur Action SDM Survey Crop Damage Agriculture Loss Uttar Pradesh किसान मुआवजा मांग Weather Damage Farming Crop Survey Administration Wheat Harvest Problem Natural Calamity UP Kanpur Agriculture Update


Comments