नैनी आईटीआई के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत,चालक फरार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में आईटीआई ट्रेनिंग कॉलेज के सामने मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक जा रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
 
घटना के बाद लोगों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त शुरू की। बाद में मृतक की पहचान सुरेश कुमार (38 वर्ष) पुत्र रामचंद्र, निवासी लक्ष्मीपुर करछना के रूप में हुई।पुलिस के मुताबिक, मृतक सुरेश कुमार पेशे से राजगीर था और नैनी क्षेत्र में ही काम कर रहा था।
 
वह किसी काम से बाइक से जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने नैनी कोतवाली पहुंचकर ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें