स्कूल चलो अभियान: सिद्धार्थनगर में  विद्यार्थियों ने सुना मुख्यमंत्री योगी का संबोधन, विधायक ने वितरित की पुस्तकें

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में  विधायक   श्यामधनी राही ने  मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सिद्धार्थनगर,
 
शैक्षिक सत्र के शुभारंभ के साथ ही प्रदेश में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘स्कूल चलो अभियान’ को प्रदेश के  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से इस महत्वाकांक्षी अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नौगढ़ ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय धौरीकुइयां में भी किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बच्चों ने इसे देखा और सुना। 
 
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में  विधायक   श्यामधनी राही ने  मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  शैलेश कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी  राम कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान  मुख्यमंत्री  नेे अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया।
 
इस अवसर पर  विधायक  श्यामधनी राही ने बच्चों को पुस्तकें वितरित की और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और सरकार हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें।
 
इस मौके पर जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार शुक्ला समेत प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र, शिक्षक अनूप कुमार, वीरेंद्र चौधरी, रंजना, शिक्षा मित्र बेचन प्रसाद, बीनू पांडेय,  राजमती, प्रर्मिला, इंद्रावती आदि की उपस्थिति रही।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें