कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
 
नैनी,मंगलवार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा नैनी क्षेत्र में सरगम पुलिस चौकी के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।जयंती समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं को स्वल्पाहार एवं रसपान भी वितरित किया गया।इस आयोजन का नेतृत्व कांग्रेस नेत्री अंजुम नाज एवं नबाब खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नयन कुमार कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, विनोद जैकब, राजकुमार कुशवाहा, मुन्ना जाफरी, वीरेंद्र यादव, राजकुमार भारतीय, रघुनाथ पासी, एस. के. मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
 
अंबेडकर जयंती पर महाविद्यालय में हुआ प्रेरक आयोजन 
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नैनी में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयुक्त शिक्षा निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश प्रो. शशि कपूर के निर्देशन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और सिद्धांतों का अध्ययन कर उनका अनुकरण करना चाहिए।उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
 
इस अवसर पर डॉ. अवधेश कुमार आर्य ने एनसीईआरटी की पुस्तकों के आधार पर तैयार एक संकलित ऑडियो क्लिप के माध्यम से डॉ.अंबेडकर के जीवन और कार्यों पर प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक और कपोलकल्पित जानकारियों से बचते हुए विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों के आधार पर ही महापुरुषों के जीवन को समझना चाहिए, तभी वे सच्चे अर्थों में जागरूक नागरिक बन सकेंगे।कार्यक्रम का संचालन प्रो. महेंद्र प्रसाद ने किया।
 
उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि डॉ. अंबेडकर ने महिला सशक्तिकरण के लिए भी महत्वपूर्ण और संघर्षपूर्ण कार्य किए, जिनसे समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है।इस अवसर पर प्रो. सविता कुमारी श्रीवास्तव, प्रो. भास्कर शुक्ल, डॉ. हेमलता, डॉ. जयराम त्रिपाठी, डॉ. मीनाक्षी राठौर, डॉ. भावना सिंह, डॉ. प्रिया तिवारी, डॉ. रफत अनीश सहित महाविद्यालय के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में प्रो. सविता कुमारी श्रीवास्तव ने डॉ. अंबेडकर के उच्च विचारों का उल्लेख करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र, नैनी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र द्वारा डॉ.अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा शिवांशी मिश्रा, लक्ष्मी तिवारी, नियति पटेल तथा छात्र शिवांश ने अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं उनके महान योगदान पर प्रकाश डाला।
 
विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।कार्यक्रम में शिक्षक सतीश कुमार शुक्ल एवं प्रेम प्रकाश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों को डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।अंत में प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद एवं बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

About The Author

Post Comments

Comments