क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन बल्लेबाजी कर समाजसेवी विशाल सिंह ने किया शुभारंभ

क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के लिए आलोक को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राजेश तिवारी Picture
Published On

करमा/सोनभद्र 

मारुतिनंदन स्पोर्टिंग क्लब मदैनिया द्वारा आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन सोमवार को मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी विशाल सिंह उर्फ विपुल सिंह ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए बल्लेबाजी कर खेल का उद्घाटन किया।उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है।

IMG-20260414-WA0084

आपसी प्रेम सद्भाव के साथ खेलें।खेल में कभी हार नहीं मानना चाहिए।पहला मैच एम एन स्पॉटिंग क्लब मदैनिया और डीलाही के बीच हुआ मदैनिया टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में आल आउट होकर 73 रन बनाया। उनके जवाब में उतरी डी लाही की टीम ने 8ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 74रन बनाकर जीत हासिल कर लिया। अच्छा प्रदर्शन के लिए आलोक को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो में पहली बार विलेन के रोल में आएँगे नज़र Read More ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो में पहली बार विलेन के रोल में आएँगे नज़र

दूसरा मैच पटेल स्पॉटिंग क्लब चित विश्राम और खोराडीह के बीच हुआ।चित विश्राम की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर आठ ओवर में 72 रन बनाया। जवाब में उतरी खोराडीह की टीम ने 8 ओवर में 62 रन पर ही सिमट गई। चित विश्राम की टीम विजई हुई शमशेर को मैन ऑफ द मैच दिया गया। तीसरा मैच रैन बो स्कूल करमा और हिनौता के बीच हुआ रैन बो स्कूल ने बल्लेबाजी करते हुए 6ओवर में 86 रन बनाए जवाब में उतरी हिनौता की टीम58रनो पर ही आल आउट हो गई।

अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट: अटौरा टीम का शानदार प्रदर्शन, भूलसी को लगातार तीसरी हार Read More अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट: अटौरा टीम का शानदार प्रदर्शन, भूलसी को लगातार तीसरी हार

अंपायर की भूमिका सूर्य प्रकाश तिवारी, दिलीप कुमार तिवारी ने निभाई ।कमेंटेटर अजीत कुमार सिंह रहे। आयोजक कीअवनीश कुमार उर्फ गिरीश नेअतिथियों का सम्मान करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मानंद त्रिपाठी ने किया।

अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग-8 का शुभारंभ, टीम सेटर्स ने अटैकर्स को 3-1 से हराया Read More अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग-8 का शुभारंभ, टीम सेटर्स ने अटैकर्स को 3-1 से हराया

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें