पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज , विरोध में सपाईयों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

माफियाओं द्वारा जनपद सोनभद्र में अवैध खनन कराया जा रहा है जिसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किया जाए नहीं तो इस मामले में को लेकर सदन में उठाने का काम करेंगे -छोटेलाल सिंह खरवार (सपा सांसद)

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जनपद के चोपन थाना क्षेत्र में बालू खनन क्षेत्र में रविवार शाम सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उनके साथियों के साथ खनन से जुड़े लोगों द्वारा की गयी मारपीट की घटना के बाद जिले में राजनीति गर्म हो गयी है।कल की घटना को लेकर सपा का एक प्रतिनिधि मंडल सांसद के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की।

IMG-20260413-WA0103(1)

सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से जनपद में अवैध खनन एवं माफियाओं का बोलबाला चरम सीमा पर है । इस सरकार में गरीबों का कोई सुनने वाला नहीं है ।आगे श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव एवं अन्य पर हुए फर्जी मुकदमों को यदि वापस नहीं लिया गया तो समाजवादी पार्टी बृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

कोन : अंधेरे में डूबा नरहटी और चांची खुर्द गाँव, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Read More कोन : अंधेरे में डूबा नरहटी और चांची खुर्द गाँव, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जिसके क्रम में सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि माफियाओं द्वारा जनपद सोनभद्र में अवैध खनन कराया जा रहा है जिसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किया जाए नहीं तो इस मामले में को लेकर सदन में उठाने का काम करेंगे ।वहीँ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि अगर जिला प्रशासन जायज मांगों को पूर्ण नहीं किया तो आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी ।

पीस पार्टी छोड़ AIMIM में शामिल हुए हकीक़ुल्लाह खान, गैंसड़ी से ‘लाला भाई’ होंगे मजलिस के उम्मीदवार Read More पीस पार्टी छोड़ AIMIM में शामिल हुए हकीक़ुल्लाह खान, गैंसड़ी से ‘लाला भाई’ होंगे मजलिस के उम्मीदवार

ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रूप पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी ,अनिल प्रधान, वेदमणी शुक्ला, अशोक पटेल, गीता गौर, हिदायत उल्ला खान, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, सुरेश यादव, त्रिपुरारी गौड़, सुनील गौड़ ,डॉक्टर लोपति सिंह पटेल परमेश्वर यादव सरदार पारब्रह्म सिंह कृपा शंकर चौहान सत्यम पांडे डॉक्टर केडी सिंह पटेल विवेक सिंह पटेल अतुल दुबे सूरज मिश्रा राजेश नागेंद्र भारती देवनारायण पप्पू कोल लालबरत यादव प्रदीप रोशन लाल अजीत कुमार रविंद्र के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

घर के अंदर फंदे से लटका मिला हाईस्कूल छात्रा का शव, परिवार में मचा कोहराम। Read More घर के अंदर फंदे से लटका मिला हाईस्कूल छात्रा का शव, परिवार में मचा कोहराम।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें