नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाकर ही समाज में वास्तविक समरसता स्थापित की जा सकती है : विधायक विनय वर्मा
उनके विचारों को अपनाकर ही समाज में वास्तविक समरसता स्थापित की जा सकती है
सिद्धार्थनगर / शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 14 अप्रैल को 135वीं अंबेडकर जयंती के अवसर पर गणेशपुर चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन विधायक विनय वर्मा ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि वह एक सामान्य परिवार से आते हैं और जनता के सहयोग से इस पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते रहेंगे।
उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहेब सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के प्रतीक हैं। उनका जीवन वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित रहा। विधायक ने कहा कि उनके विचारों को अपनाकर ही समाज में वास्तविक समरसता स्थापित की जा सकती है।
इस अवसर पर विधायक ने घोषणा की कि गणेशपुर चौराहे को 'डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक' के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां प्रतिमा के साथ सौंदर्याकरण, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएगी। विधायक के प्रयास केवल यहीं तक सीमित नहीं हैं। इससे पहले उन्होंने चिल्हिया क्षेत्र में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा निर्माण के लिए भी भूमि पूजन कराया था, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बन रहा है।
siddharthnagar news Vinay Verma MLA Social Harmony India Ambedkar Jayanti 2026 Siddharthnagar Local News Ambedkar Jayanti Celebration UP Shohratgarh Vidhansabha Ambedkar Statue Bhoomi Pujan Ganeshpur Chauraha Ambedkar Chowk Dr Bhimrao Ambedkar Ideology Samajik Samrasta UP UP Political News Hindi Statue Installation Ceremony Social Justice Equality India


Comments