नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी रहे
नैनी,प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में चाका क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में पार्षद अनुप पासी के सौजन्य से डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई।इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा “बाबा साहब अमर रहें” के गगनभेदी नारे लगाए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।कार्यक्रम में पार्षद अनुप पासी एवं उनकी धर्मपत्नी गीता भारतीय ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा गरीब और असहाय लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया,जिससे प्रेरणा लेकर हमें भी समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
UP Political News Prayagraj Local News Ambedkar Jayanti 2026 Ambedkar Jayanti BJP Prayagraj Naini Ambedkar celebration Dr Bhimrao Ambedkar 135th Jayanti BJP event Prayagraj Nand Gopal Gupta Nandi speech Chaka ward 17 news Ambedkar tribute program UP BJP workers event UP Baba Saheb Ambedkar ideology social justice program India ward level celebration Prayagraj BJP Ambedkar program


Comments