आकांक्षी जनपद सोनभद्र में कृषि, पशुपालन एवं शिक्षा योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न

योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, जिससे आकांक्षी जनपद सोनभद्र के समग्र विकास को गति मिल सके।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. मुथु कुमार स्वामी बी0 (आई.ए.एस), संयुक्त सचिव (एनएलएम), पशुपालन एवं दुग्ध विभाग, भारत सरकार एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी, आकांक्षी जनपद सोनभद्र द्वारा की गई। 

IMG-20260409-WA0091

बैठक में प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना के अंतर्गत किसानों की आय बढ़ाने, उन्नत बीजों के उपयोग, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. कुमारस्वामी ने निर्देश दिए कि कृषकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए तथा फसल उत्पादन में वृद्धि हेतु जागरूकता अभियान चलाए जाएं। 

मदरसा बेबीज़ स्टडी शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव का किया गया आयोजन  Read More मदरसा बेबीज़ स्टडी शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव का किया गया आयोजन 

IMG-20260409-WA0100

वीर बहादुर चौधरी उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नत Read More वीर बहादुर चौधरी उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नत

पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा के दौरान पशुओं के टीकाकरण, नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि तथा पशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुपालकों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए तथा दुग्ध सहकारी समितियों को सक्रिय कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जाए। 

आवारा सांड के हमले से बेकाबू बैलगाड़ी ने ली बुजुर्ग महिला की जान, परिजनों मे मचा कोहराम Read More आवारा सांड के हमले से बेकाबू बैलगाड़ी ने ली बुजुर्ग महिला की जान, परिजनों मे मचा कोहराम

पीएम श्री विद्यालय योजना के अंतर्गत जनपद के चयनित विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता, स्मार्ट कक्षाओं, डिजिटल शिक्षा तथा छात्र-छात्राओं के समग्र विकास पर बल दिया गया। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि शिक्षण स्तर में सुधार लाने हेतु नवाचार अपनाए जाएं और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान वर्ष 2022 में प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट/टेक्निकल शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु चयनित एजेंसी द्वारा कार्य पूर्ण न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनी रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री बीएन सिंह ने जनपद में योजनाओं की प्रगति प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा विभागीय समन्वय के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य प्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। डॉ. कुमारस्वामी ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, जिससे आकांक्षी जनपद सोनभद्र के समग्र विकास को गति मिल सके। बैठक में उपस्थिति मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें