नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
ईGOT कर्मयोगी भारत साधना सप्ताह में उत्तर मध्य रेलवे के मंडलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान
ब्यूरो प्रयागराज- iGOT कर्मयोगी भारत के अंतर्गत आयोजित साधना सप्ताह (02 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026) के दौरान आयोजित नेशनल लर्निंग वीक में उत्तर मध्य रेलवे के मंडलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर संगठन की कार्यक्षमता, प्रशिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता एवं मानव संसाधन विकास में अपनी अग्रणी भूमिका को पुनः स्थापित किया है।
इस उपलब्धि के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए कर्मचारियों को निर्धारित 4 घंटे का प्रशिक्षण कोर्स पूर्ण कराने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। झांसी मंडल ने कार्यरत कर्मचारियों के प्रतिशत के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 77.44% कर्मचारियों द्वारा 4 घंटे का कोर्स पूर्ण कराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि मंडल में प्रशिक्षण के प्रति जागरूकता एवं प्रभावी कार्यान्वयन को दर्शाती है।
प्रयागराज मंडल ने सर्वाधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए 15,347 कर्मचारियों द्वारा 4 घंटे का कोर्स पूर्ण कराकर प्रथम स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि बड़े स्तर पर मानव संसाधन के सफल प्रशिक्षण एवं समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस प्रकार उत्तर मध्य रेलवे एवं झांसी मंडल ने साधना सप्ताह के दौरान समग्र रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जो संगठन की प्रशिक्षण संस्कृति एवं निरंतर सीखने की प्रवृत्ति को सुदृढ़ करता है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए दिनांक 17 अप्रैल 2026 को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे एवं झांसी मंडल को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें इनकी इस सफलता को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान की जाएगी। महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्राप्त इस उपलब्धि के लिए उन्होंने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट समन्वय के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। यह सफलता न केवल संगठन की कार्य संस्कृति को दर्शाती है, बल्कि भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।
Prayagraj Railway News iGOT Karmayogi Bharat North Central Railway achievement NCR Prayagraj news Jhansi division performance Prayagraj division training success Indian Railways training program National Learning Week India railway employees training iGOT platform India NCR top performance Jhansi railway news government training initiative India HR development Indian Railways railway staff training success


Comments