यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चला प्रशासन का चाबुक

कई वाहन सीज,जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी के नेतृत्व में जनपद में यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

IMG-20260414-WA0002

अभियान के क्रम में दिनांक 13.04.2026 को थाना चोपन अंतर्गत डाला क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों, मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, ओवर स्पीड एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान कुल 73 रॉन्ग साइड, 10 ड्रिंक एंड ड्राइव, 342 बिना हेलमेट, 04 सीट बेल्ट उल्लंघन, 03 ओवर स्पीड तथा अन्य 374 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही 33 वाहनों (29 वाहनों को ट्रैफिक पुलिस एवं 04 वाहन थानों के द्वारा) सीज किया गया तथा अवैध हूटर/मॉडिफिकेशन को मौके पर उतरवाया गया।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मनाया विद्या प्रवेश उत्सव व शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का में पहुंचे सांसद  Read More उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मनाया विद्या प्रवेश उत्सव व शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का में पहुंचे सांसद 

IMG-20260414-WA0007

हत्या प्रकरण में घोरावल पुलिस को मिली सफलता ,02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार Read More हत्या प्रकरण में घोरावल पुलिस को मिली सफलता ,02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

दबंगों ने  लाठी - डंडों और सरिया से हमला कर बुजुर्ग की हत्या , परिवार के अन्य तीन लोग गंभीर Read More दबंगों ने  लाठी - डंडों और सरिया से हमला कर बुजुर्ग की हत्या , परिवार के अन्य तीन लोग गंभीर

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार