नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान के तहत ग्राम पंचायतवार कैंप लगाकर छूटे हुए कृषकों फार्मर आईडी से किया जाएगा संतृप्त
आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभाग मिलकर ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित अभियान को सफल बनाएंगे
ब्यूरो प्रयागराज- मुख्य सचिव के निर्देश पर दिनांक 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक फार्मर आईडी विशेष अभियान का आयोजन किया जाना है, जिसमें जनपद के छूटे हुए कृषकों का ग्राम पंचायतवार कैंप लगाकर संतृप्तिकरण किया जाएगा। इसमें राजस्व विभाग,कृषि विभाग, ग्राम विकास, पंचायत राज विभाग, उद्यान विभाग, आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभाग मिलकर ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित अभियान को सफल बनाएंगे।
जनपद स्तर के अधिकारियों द्वारा उक्त कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जाएगी तथा कंट्रोल रूम द्वारा भी कर्मचारियों की प्रगति को मॉनिटर किया जाएगा। फार्मर आईडी से कृषकों को खाद, बीज, केसीसी तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि जैसी योजनाओं के साथ अन्य योजनाओं से भी आच्छादित और लाभान्वित करने में मदद मिलेगी। उपनिदेशक कृषि ने बताया कि जिला अधिकारी द्वारा उक्त कार्यक्रम हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
Swatantra Prabhat Prayagraj Bureau Prayagraj News Farmer ID Special Campaign प्रयागराज फार्मर आईडी अभियान Farmer ID Prayagraj Krishak Saturation Campaign ग्राम पंचायत कैंप अभियान Agriculture Department Prayagraj Farmer ID Registration PM Kisan Yojana Prayagraj KCC Scheme Farmers Krishi Vibhag UP Prayagraj Agriculture News Farmer Welfare Scheme Gram Panchayat Camp Farmer ID UP Farmer ID Campaign Chief Secretary Instructions UP Krishak Yojana Update


Comments