बेमौसम बारिश और आंधी से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल को नुकसान
बारिश से मड़ाई ठप, खेतों में भीगी पड़ी फसल
लालगंज (रायबरेली)। बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार शाम अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के बाद बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल भीग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सता रही है।
बारिश के कारण मड़ाई का काम पूरी तरह ठप हो गया है। कई किसानों की कटी फसल अभी भी खेतों में पड़ी है, जो भीगने से खराब होने की कगार पर है। बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहने से किसानों की बेचैनी और बढ़ गई है।रणमऊ गांव के प्रगतिशील किसान देवकुमार यादव ने बताया कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल ही किसानों के पूरे साल का सहारा होती है और ऐसे समय पर बारिश होना बेहद चिंताजनक है। ऐहार के किसान रामकृष्ण ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण मड़ाई में दिक्कत आ रही है और खेतों में काम ठप हो गया है। मजदूरों के खाली बैठने से लागत भी बढ़ रही है। पिलखा गांव के किसान दलपतसिंह ने कहा कि पहले हुई बारिश से फसल पहले ही गिर चुकी थी, अब दोबारा बारिश से नुकसान और बढ़ेगा, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा।
raebareli news kisan news hindi Uttar Pradesh weather रायबरेली समाचार लालगंज रायबरेली Lalganj Raebareli agriculture news UP wheat crop damage Unseasonal Rain UP Wheat Harvest Problem बेमौसम बारिश गेहूं की फसल नुकसान Farmers Problem UP किसान समस्या Rain Damage Crop Weather News UP Farmers Loss Raebareli Rural News Raebareli Farming News India Rain and Storm UP आंधी तूफान बारिश Crop Harvest Issue Madai Work Stopped मड़ाई प्रभावित Devkumar Yadav Farmer Ramkrishna Farmer


Comments