मिर्जापुर में अधिवक्ता साथी की गोली मारकर की गई हत्या पर वकील बिफरे

- मृतक आश्रित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने व अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की उठाई मांग

राजेश तिवारी Picture
Published On

- महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के अधिवक्ताओं द्वारा जनपद मिर्जापुर में अधिववक्ता साथी की गोली मारकर की गई हत्या पर सोमवार को अधिवक्ता बिफर उठे। कलेक्ट्रेट पहुंच अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने, मृतक आश्रित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने के साथ ही तत्काल अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने के बावत महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। 

IMG-20260413-WA0091

सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एड ने कहा कि अधिवक्ताओं के सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए। यह तभी संभव होगा जब अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू होगा। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर के अधिवक्ता साथी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आखिरकार परिवार के लोगों का इसमें क्या कसूर है। इनकी परवरिश के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजा दिलाया जाए।

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में बड़ी सफलता; ₹98,500 नकद व जेवर बरामद Read More अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में बड़ी सफलता; ₹98,500 नकद व जेवर बरामद

इस मौके पर महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी एड, कोषाध्यक्ष बंशीधर पाण्डेय एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद मिश्र एड, गीता गौर एड, शालिनी पाण्डेय एड, अनुज अवस्थी एड, कुणाल सिंह एड, राघवेंद्र तिवारी एड, अविनाश एड समेत अन्य अधिवक्ता साथी मौजूद रहे।

हत्या प्रकरण में घोरावल पुलिस को मिली सफलता ,02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार Read More हत्या प्रकरण में घोरावल पुलिस को मिली सफलता ,02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार