अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग-8 का शुभारंभ, टीम सेटर्स ने अटैकर्स को 3-1 से हराया

खेल के माध्यम से आस पास के बच्चों को खेल में आगे बढ़ाने का प्रयास

राजेश तिवारी Picture
Published On

अनपरा /सोनभद्र-

अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित ऑपरेटिंग क्लब में रविवार की देर शाम को अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग संस्करण -8 का शुभारंभ हुआ।उद्घाटन मैच में टीम सेटर्स ने टीम अटैकर्स को 3-1 से हराया।

IMG_20260413_132044

अनपरा स्पोर्टिंग क्लब अनपरा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि व परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं अजय कुमार कटियार, विशिष्ट अतिथि इं दूध नाथ (मुख्य अभियंता अ ताप), इं एसपी यादव (महाप्रबंधक दताप ),इं निशीथ शर्मा (महाप्रबंधक सिविल ),अधीक्षण अभियंता इं गजेंद्र सिंह,इं वीके दिनकर, इं एसके रजक,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अमरनाथ बरनवाल,अधिशासी अभियंता इं सुभाष चंद्र पटेल, इं अदालत वर्मा,

तक्षशिला अकादमी के तत्वधान में जनपद स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन  Read More तक्षशिला अकादमी के तत्वधान में जनपद स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

इं बीआर पटेल, इं डीके विकल,इं संजय महतो,इं सुजीत सिंह,इं पियूष धर द्विवेदी,डॉ विशाल मोहन, प्रतियोगिता के संरक्षक इं सुशील सिंह,उपाध्यक्ष इं पीयूष राय,संगठनों के प्रतिनिधियों में अभिषेक सिंह, मुकेश जायसवाल, राजकुमार यादव, राकेश जायसवाल सहित तमाम नगर के सम्मानित लोगों की उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथि के द्वारा फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में अनपरा,डिबूलगंज, बीना,बीजपुर,शक्तिनगर,खड़िया ककरी, रेणुसागर एवं आस पास के खिलाड़ी विभिन्न टीमों में शामिल हैं।

डॉक्टर्स इलेवन ने टीचर्स इलेवन को 4 विकेट से हराया  Read More डॉक्टर्स इलेवन ने टीचर्स इलेवन को 4 विकेट से हराया

विदित हो कि यह प्रतियोगिता सोनभद्र वॉलीबॉल संघ के सचिव सुरेश चंद्र मिश्र की एक योजना के तहत स्पोर्टिंग क्लब अनपरा द्वारा विगत सात वर्षों से कराया जा रहा है,जिसमे नए खिलाड़ियों को भी अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलता है। जिसके क्रम में सचिव सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे इं धीरेन्द्र चौबे की टीम स्पाइकर्स ,इं अदालत वर्मा की टीम सेटर्स,इं बीआर पटेल की टीम अटैकर्स,इं एसके रजक की टीम डिफेंडर्स, इं अनिरुद्ध सिंह की टीम ब्लॉकर्स भाग ली हैं।सभी टीम मालिकों के सहयोग से आस पास के बच्चों को खेल में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। 

टीचर टीम ने जीता ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, फाइनल में रेलवे सुपरवाइजर टीम को हराया Read More टीचर टीम ने जीता ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, फाइनल में रेलवे सुपरवाइजर टीम को हराया

पहला मैच टीम अटैकर्स और टीम सेटर्स के बीच खेला गया, जिसमे सेटर्स ने 3-1 से मैच को अपने नाम किया।मैच का स्कोर 19-25,25-19, 25-21,25-23 रहा।टीम मैनेजर की भूमिका मे डीएन द्विवेदी,ओमब्रत सिंह,इंद्रमन प्रसाद, जयप्रकाश विश्वकर्मा,र्देवेंद्र मल्ल,कमलेश कुमार,ओमप्रकाश पांडेय,शिवप्रकाश उर्फ श्री,शिवा सिंह ने निभाई।आयोजक समिति मे इं पवन सिंह,पवन चौरसिया, इं जनकधारी,इं सतीश सिंह,इं कमलेश,प्रवीण, मनोज,ओमप्रकाश, हिमांशु,निशांत, अवनीश,आकाश, रहे।कार्यक्रम का संचालन एवं संपूर्ण आयोजन सुशील यादव ने किया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें