नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
विंध्य भारत गैस एजेंसी पर सुबह छे: बजे से गैस सिलेंडर के लिए लोगों का लगा ताता
ऑनलाइन भुगतान पर नहीं मिल पा रहा है गैस सिलेंडर गैस सिलेंडर लेने के लिए देना होगा कैश
हलिया मीरजापुर। हलिया क्षेत्र के विंध्य भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए लगा है लोगों का ताता मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 20 किलोमीटर से यात्रा करने के बाद एजेंसी पहुंचने पर भी नहीं मिलता गैस सिलेंडर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर के कनेक्शन धारीयो ने बताया कि पहले तो विंध्य भारत गैस एजेंसी पर जो ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार नहीं करता है। दूसरा गैस सिलेंडर का रेट 974 है और उसके स्थान पर खुलेआम 980 रुपए वसूल रहे है।
तीसरा ज्यादातर उपभोक्ताओं के पास फुटकर नहीं होता है तो उनसे पूरा-पूरा 974 के स्थान पर 1000 वसूला जाता है चौथा उपभोक्ता किसी तरीके से कैसे-कैसे करके अगर पर्ची कटवा ले रहे हैं तो एजेंसी में कोई ऐसा जिम्मेदार नहीं है कि उपभोक्ता को सूचित कर सके की गैस आ गई है आकर ले जाइए पांचवा उपभोक्ता पर्ची और पेमेंट करने के बाद पागलों की तरह चिलचिलाती धूप में एजेंसी का चक्कर लगाते है। और करीब 20 किलोमीटर से यात्रा करने के बाद एजेंसी पहुंचे तो पता चलेगा आज गैस की गाड़ी नहीं आई है।
छठवां उपभोक्ता से पैसा ले लेने के बाद एजेंसी की जिम्मेदारी समाप्त हो गई अब चाहे उपभोक्ता को गैस सिलेंडर मिले या ना मिले आखिर उपभोक्ता को सूचित करना कि गैस आ गई है। यह किसकी जिम्मेदारी है एक दिन में करीब करीब 200 से 300 पर्ची कट रही हैं पर पर्ची ₹6 वसूला जा रहा है क्या यह भ्रष्टाचार किसी को नहीं दिख रहा है आखिर कार अतिरिक्त पैसा वसूला जा रहा है यह कौन करवा रहे हैं इसमें किस-किस का हिस्सा लगा हुआ है इसका जांच कराने के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।


Comments