विद्युत शॉर्ट सर्किट से पांच बीघे गेहूं की फसल जली
किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है
सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर क्षेत्र के सिकौथा गांव में शनिवार रात तेज आंधी के कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में किसान अंचल धर, रामदास और कल्लू की लगभग पांच बीघा खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।
साल भर की मेहनत बर्बाद होने से किसान बेहद दुखी हैं। किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है, जिस पर लेखपाल ने जांच शुरू कर दी है।
swatantra prabhat news Uttar Pradesh Local News Agriculture Loss Report Kisan Muawza Demand Siddharthnagar Fire Incident गेहूं खेत में आग Biskohar Sikoutha Village Fire Short Circuit Fire Case Wheat Crop Burnt News Farmer Loss Siddharthnagar Rural Fire Accident UP Crop Damage Fire Electricity Wire Short Circuit Village Fire News Farmers Distress Case Natural Disaster Farming Lekhpal Investigation Started Wheat Field Fire Incident Rural Agriculture Crisis Siddharthnagar Kisan Samasya


Comments