ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्यवाही , 747 अभियोगों से संबंधित कुल अनुमानित कीमत – ₹30,84,85,655.50/- के अवैध मादक पदार्थ नष्ट
जनपद को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन विशेष अभियान (01.03.2026 से 31.05.2026) के अनुपालन में जनपद में मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मादक पदार्थ के अधिग्रहण, भण्डारण, निस्तारण/विनिष्टीकरण तथा न्यायिक परिरक्षण हेतु निर्गत निर्देशों के अनुक्रम में जनपद सोनभद्र में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है। उक्त कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा व सदस्य अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों के सुरक्षित विनष्टीकरण की कार्यवाही करायी गई।

इस दौरान प्रभारी नारकोटिक्स सेल उ0नि0 रामनगीना प्रधान एवं आरक्षी अभिलाष सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।उक्त अभियान के क्रम में शुक्रवार दिनांक 10.04.2026 को मा० न्यायालय द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा जनपद सोनभद्र के विभिन्न थानों पर पंजीकृत कुल 747 अभियोगों (थाना रॉबर्ट्सगंज 186 अभियोग, थाना शाहगंज 01 अभियोग, थाना कोन 11 अभियोग, थाना विण्ढ़मगंज 03 अभियोग, थाना बीजपुर 36 अभियोग, थाना चोपन 99 अभियोग, थाना पिपरी 19 अभियोग, थाना अनपरा 64 अभियोग, थाना ओबरा 249 अभियोग, थाना म्योरपुर 11 अभियोग, थाना पन्नूगंज 28 अभियोग, थाना करमा 33 अभियोग व थाना बभनी 07 अभियोग) से संबंधित जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ गांजा– 3901.379 किग्रा (626 अभियोग)
अनुमानित कीमत – ₹19,50,68,950/- , हेरोइन–4.2674 किग्रा (100 अभियोग)अनुमानित कीमत – ₹8,53,48,000/-, अफीम/स्मैक – (05 अभियोग)अनुमानित कीमत–₹9,66,300/-, डोडा– (01 अभियोग)अनुमानित कीमत – ₹2,70,98,400/-, डायजापाम – (02 अभियोग)अनुमानित कीमत – ₹832.50/-अन्य पदार्थ – (13 अभियोग)अनुमानित कीमत – ₹3,183/-कुल 747 अभियोगों में विनिष्ट मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत ₹30,84,85,655.50/- (लगभग 30.85 करोड़ रुपये)का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया।यह कार्यवाही जनपद सोनभद्र स्थित मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (यूनिट डाला सीमेंट वर्क्स), डाला के माध्यम से निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई गई।


Comments