मानव तस्करी गिरोह पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार ,काम दिलाने के बहाने युवती को बेचने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

संगठित गैंग का खुलासा, जनपद पुलिस मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर सिंह के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा के कुशल नेतृत्व में मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा एक संगठित मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-177/2026 धारा 137(2), 143(4), 61(2), 351(3) सहपठित धारा 64(2)M भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 16/17 तथा 5L/6, 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्ताओं (1) बिन्दु पत्नी बसन्तु निवासी ग्राम पाड़र थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र हाल पता ग्राम सहिजन कला, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 35 वर्ष (2) सोनी पत्नी दिनेश पुत्री मुन्ना निवासी ग्राम गेंगुआर हाल पता ग्राम पवर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष को दिनांक 12.04.2026 को ग्राम पवर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र से उ0नि0 रणजीत सिंह मय पुलिस टीम व महिला आरक्षी द्वारा मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्ताओं द्वारा बताया गया कि उन्होंने एक नाबालिग/युवती को काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले जाकर विभिन्न जनपदों के माध्यम से आगरा एवं अलीगढ़ ले जाकर लगभग ₹1,20,000/- में बेच दिया। वहां पीड़िता को विभिन्न व्यक्तियों के पास रखा गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

प्रयागराज में गर्मी का तांडव, 46.8 डिग्री पहुंचा पारा। Read More प्रयागराज में गर्मी का तांडव, 46.8 डिग्री पहुंचा पारा।

जांच के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि उक्त कृत्य एक संगठित गिरोह द्वारा किया गया है, जिसमें अन्य सहअभियुक्तों की संलिप्तता भी सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्ताएं क्रमश :- बिन्दु पत्नी बसन्तु निवासी ग्राम पाड़र थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 35 वर्ष, सोनी पत्नी दिनेश निवासी ग्राम गेंगुआर हाल पता ग्राम पवर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 30 वर्ष।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रणजीत सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में प्रयागराज बंद, मेडिकल दुकानों पर लटके ताले। Read More ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में प्रयागराज बंद, मेडिकल दुकानों पर लटके ताले।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें