नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
अंबेडकर जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई
गांव में झांकी का भ्रमण कराते हुए सिंगारजोत के लिए निकला
सिद्धार्थनगर / बिस्कोहार क्षेत्र के ग्राम पंचायत नावडीह में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा साहेब की झांकी निकाल कर पूरे नगर का भ्रमण कराया गया, इस दौरान बाबा साहेब का नारा लगाते हुए उनके कार्य शैली का उद्बोधन करते हुए गरीबों के मसीहा से जाने जाते है गांव में झांकी का भ्रमण कराते हुए सिंगारजोत के लिए निकला।
जिसमें गांव की माता, बहनें,बच्चे और बूढ़े, नौजवान ट्रैक्टर ट्राली, दो पहिया वाहन सभी लोगों ने नगर व क्षेत्र भ्रमण करने के लिए सिकंदरपुर,दखिनहवा सिंगारजोत होते हुए पुनः नावडीह गांव वापस आए ।जिसमें ग्राम वासियों के तरफ से शाम को बड़े हर्ष उल्लास के साथ बाबा साहेब के जन्म दिन पर केक काट कर जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर झीन सोनी, संतराम गौतम, कोषाध्यक्ष ,नानमुनु गौतम , संतोष गौतम अध्यक्ष,गोकरण गौतम, कनिक राम गौतम, गोली गौतम,खदेरू गौतम , चिंकू चौधरी, आकाश गुप्ता, भगवत गौतम, परशुराम गौतम, चंद्रभान गौतम, लल्लू गौतम, पूजा गौतम, बहाऊ गौतम, सुग्रीव गौतम, रामफेर गौतम, बुध सागर गौतम, घिराऊ गौतम, नन्द किशोर, राम अच्छैबर चौधरी,अवधेश कुमार, इजहार, मिठ्ठू प्रजापति, दीपक कुमार गौतम रंजीत कुमार, राकेश कुमार, चेतराम गौतम आदि लोग मौजूद रहे।


Comments