निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना में आंशिक संशोधन करते हुए समय सारणी निर्धारित

निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 22 अप्रैल,2026

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना में आंशिक संशोधन करते हुए निम्न समय सारणी निर्धारित की जाती है। मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन,एस0वी0एन0 आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियाँ कराने की अवधि 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक है, ।

निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 22 अप्रैल,2026 को है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना-पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किये जायेंगे।

निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करायी जाएगी। उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए निर्धारित समय सारणी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण का कार्य सम्पन्न कराया जायेगा।

उसका नपं  कार्यालय में घुसकर ईओ पर जानलेवा हमला, ईओ ने पुलिस को तहरीर देकर कि कार्रवाई की मांग Read More उसका नपं  कार्यालय में घुसकर ईओ पर जानलेवा हमला, ईओ ने पुलिस को तहरीर देकर कि कार्रवाई की मांग

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें