सोनभद्र में रोजगार मेला का आयोजन गुरुवार को,जनपद में प्रतिभाग करेंगी विभिन्न कंपनियां

समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में निर्धारित

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए दिनांक 16.04.2026 को प्रातः 10:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। 

जिसमें स्थानीय एवं बाहरी निजी क्षेत्र की लगभग 14 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी, जिसमें मुख्यतः विजन इण्डिया सर्विसेज प्रा० लि० (हिण्डालको इण्डस्ट्रीज, रेनुकूट, सोनभद्र), वाराणसी मोटर्स प्रा० लि०, वाराणसी, के०जी०बी०एस० इण्डिया प्रा०लि०, अलवर, ठाकुर पब्लिकेशन, लखनऊ, कैस्पर माइक्रो क्रेडिट, वाराणसी, रॉयल इनफील्ड, राबर्ट्सगंज, श्री श्याम मैन पॉवर सर्विसेज, मिर्जापुर, वज्र एल०ई०डी०, रावर्ट्सगंज, सोलेरा इण्डस्ट्रीज, रावर्ट्सगंज, कृतिका इण्टरप्राईजेज, रावर्ट्सगंज, डीसेट्स, फरीदाबाद, फ्लीप कार्ट, राबर्ट्सगंज, क्रेडिट एक्सेस ग्रमीण लि०, राबर्ट्सगंज, एवं श्री राम फाईनेन्स, राबगंज इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी।

समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

गायत्री साधना से जुड़कर मानव कल्याण का संदेश दे रही कलश यात्रा - अशोक शर्मा  Read More गायत्री साधना से जुड़कर मानव कल्याण का संदेश दे रही कलश यात्रा - अशोक शर्मा 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें