सीतापुर के युवाओं ने माय भारत बजट क्वेस्ट लखनऊ में चमक बिखेरी

माय भारत बजट क्वेस्ट में सीतापुर के युवाओं की सहभागिता उत्साहपूर्ण रही : जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला 

Sachin Bajpai Picture
Published On

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के ग्यारह युवा प्रतिभागियों माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय पहल के प्रथम चरण (ऑनलाइन क्विज) और द्वितीय चरण (निबंध प्रतियोगिता) में सफलता हासिल करने के बाद ये युवा आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के मार्गदर्शन में सीतापुर के निम्नलिखित युवाओं ने केंद्रीय बजट 2026 की योजनाओं, प्रावधानों और विकसित भारत @2047 के विजन पर अपनी गहरी समझ तथा नवाचारी विचार प्रस्तुत किए तथा बजट क्वेस्ट में प्रतिभाग किया - गौरव शर्मा नमन त्रिवेदी - इलियाश अंकुश कंबोज अर्चित कुमार गुप्ता - निर्भय सिंह - श्याम जी आस्था तिवारी सचिन बाजपेयी - साक्षी मिश्रा - जुनैद अली नितिन वर्माइस कार्यक्रम में पूरे देश से 12 लाख से अधिक युवाओं ने प्रारंभिक क्विज चरण में भाग लिया, जबकि निबंध चरण में लगभग 47,000 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इन बड़ी संख्या में से चयनित होकर सीतापुर के युवाओं का लखनऊ पहुंचना जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।

जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने युवाओं को प्रेरित किया और MY Bharat प्लेटफॉर्म की जानकारी दी उनके कुशल नेतृत्व में सीतापुर के इन युवाओं ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर की इस पहल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 युवाओं को केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझने, आर्थिक नीतियों का विश्लेषण करने और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का अनूठा अवसर प्रदान करता है। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय नेताओं से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ ऐसे मंच सूचित, जागरूक और सक्रिय युवा नेतृत्व तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सीतापुर जिले की यह उपलब्धि प्रशंसनीय है और यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और युवा उत्साह के साथ राष्ट्रीय पहलों में सार्थक योगदान संभव है। “यह उपलब्धि पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रोत्साहन का विषय है। यह सफलता न केवल सीतापुर के लिए बल्कि विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका को और मजबूत करती है।”

MY Bharat Budget Quest 2026: सीतापुर के युवाओं ने लखनऊ में बिखेरी चमक |यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी को नीति निर्माण से जोड़ने और राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। सीतापुर के इन युवाओं की उपलब्धि उत्तर प्रदेश में युवा जागरूकता की बढ़ती लहर को भी रेखांकित करती है।

खिरका में साप्ताहिक श्रीरामकथा का विधि विधान से शुभारम्भ हुआ  Read More खिरका में साप्ताहिक श्रीरामकथा का विधि विधान से शुभारम्भ हुआ 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार