पिपरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 105/2026, धारा 108 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। अभियुक्त घटना के उपरांत फरार चल रहा था।

शनिवार दिनांक 30.05.2026 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा रोकथाम अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तश्रमजीत पुत्र जय सिंह, निवासी ग्राम पाटी टोला खरहवां, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 33 वर्ष को नौकुटिया मोड़ के पास से समय करीब 08:45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गोरखपुर फोरलेन पर भीषण हादसा: अमूल डेयरी की डीसीएम ने ट्रैक्टर-मिक्सर में मारी टक्कर, मजदूर की मौत, चार घायल Read More गोरखपुर फोरलेन पर भीषण हादसा: अमूल डेयरी की डीसीएम ने ट्रैक्टर-मिक्सर में मारी टक्कर, मजदूर की मौत, चार घायल

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से राजेश जी चौबे, थानाध्यक्ष पिपरी,  सोनभद्र, उ0नि0 रविशंकर पाठक, हे0का0 प्रभू नारायण, रि0का0 आकाश तिवारी शामिल रहे।

अब नहीं होगा पेयजल संकट, सिंचाई को भी मिलेगा भरपूर पानी Read More अब नहीं होगा पेयजल संकट, सिंचाई को भी मिलेगा भरपूर पानी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें