आटो व ई-रिक्शा चौराहे से सौ मीटर दूर खड़ा करें नहीं तो होगी कार्रवाई - डीसीपी यातायात 

जिससे यात्रियों के ट्रैवल टाइम को कम किया जा सके

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। आज दिनांक 30.05.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme ” के अंतर्गत चार्लीश चौराहा , पनचक्की चौराहा , नरौना चौराहा , राकेट तिराहा , फूल बाग चौराहा , चेतना चौराहा ,सरसैया घाट चौराहा, मधुबन तिराहा ,सद्धभावना चौराहा एवं परेड चौराहा  का भौतिक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान डीसीपी रविन्द्र कुमार द्वारा यातायात व्यवस्था , सड़क पर वाहन दबाव , अवैध पार्किंग , ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन , सड़क किनारे अतिक्रमण तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। प्रमुख चौराहा/तिराहा से ई- रिक्शा , ई-ऑटो , टेम्पो आदि को कम से कम 100 मीटर की दूरी पर सवारी बैठाने एवं उतारने हेतु निर्देशित किया गया तथा सड़क पर अनावश्यक रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए एवं  चौराहा/ तिराहा पर चिन्हित *चोक पॉइंट्स (Choke Points)* की पहचान कर उनके कारकों को दूर किया जाए जिससे यात्रियों के ट्रैवल टाइम को कम किया जा सके।
 
डीसीपी यातायात द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि यातायात को सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एम्बुलेंस आवागमन को प्राथमिकता देने हेतु विशेष यातायात प्रबंधन लागू करने पर भी बल दिया गया। महोदय द्वारा बताया गया कि “ Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme ” का उद्देश्य शहरवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

About The Author

Post Comments

Comments